Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

'द 50' के आलीशान महल का प्रोमो आया सामने

अब निर्माताओं ने शो के महल का प्रोमो जारी कर दिया है, जो भव्यता के मामले में 'बिग बॉस' के घर से भी ज्यादा आलीशान नजर आ रहा है। प्रोमो के साथ-साथ शो के नियमों से भी पर्दा उठा दिया गया है, जिसने दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है। 'द 50' के प्रोमो में एक दिलचस्प घोषणा की गई है, "यहां बस एक नियम होगा कि यहां कोई नियम नहीं होंगे।"

21 Jan 2026

'द 50' के आलीशान महल का प्रोमो आया सामने

जियो हॉटस्टार का अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। इस शो का ऐलान साल 2025 में किया गया था और तब से ही इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक शो में हिस्सा लेने वाले कई चर्चित चेहरों के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें उर्वशी ढोलकिया, फैसल शेख, दुष्यंत कुकरेजा, मोनालिसा और करण पटेल जैसे सितारे शामिल हैं।

अब निर्माताओं ने शो के महल का प्रोमो जारी कर दिया है, जो भव्यता के मामले में 'बिग बॉस' के घर से भी ज्यादा आलीशान नजर आ रहा है। प्रोमो के साथ-साथ शो के नियमों से भी पर्दा उठा दिया गया है, जिसने दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है। 'द 50' के प्रोमो में एक दिलचस्प घोषणा की गई है, "यहां बस एक नियम होगा कि यहां कोई नियम नहीं होंगे।"

प्रोमो में दिखाया गया महल शेर की तस्वीरों और प्रतीकों से सजा हुआ है, जो यह संकेत देता है कि इस घर में ताकत और प्रभुत्व की लड़ाई अहम भूमिका निभाने वाली है। शो में कुल 50 प्रतियोगी एंट्री लेंगे, जिन्हें पावर गेम्स, रहस्यों और दिमागी चालों का सामना करना होगा। बिग बॉस की तरह, इस शो में भी एक सर्वशक्तिमान नजर होगी, जिसे प्रोमो में 'शेर' के रूप में दर्शाया गया है, जो हर प्रतियोगी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'द 50' की शुरुआत एक फरवरी से होने जा रही है। वहीं, शो की मेजबानी को लेकर चर्चा है कि इसकी कमान फराह खान संभाल सकती हैं। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। आलीशान सेट, अनोखा कॉन्सेप्ट और बड़ी स्टारकास्ट के चलते 'द 50' को जियोहॉटस्टार का अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'द 50' के आलीशान महल का प्रोमो आया सामने
अब निर्माताओं ने शो के महल का प्रोमो जारी कर दिया है, जो भव्यता के मामले में 'बिग बॉस' के घर से भी ज्यादा आलीशान नजर आ रहा है। प्रोमो के साथ-साथ शो के नियमों से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News